राष्ट्रपति अभिभाषण : राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम बनेगा
नई दिल्ली, 4 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रतिभा देवीसिंह पाटिल ने गुरुवार को कहा कि केंद्र सरकार राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम नामक एक नया कानून बनाने जा रही है जिसमें सभी के लिए खाद्य सुरक्षा का आश्वासन हो।
संसद के दोनों सदनों के संयुक्त अधिवेशन को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा, "सरकार राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अध्ििानयम नामक एक नया कानून बनाने का प्रस्ताव करती है जो एक ऐसे ढांचे के लिए आधार मुहैया कराएगा जिसमें सभी के लिए खाद्य सुरक्षा का आश्वासन हो।"
उन्होंने कहा, "ग्रामीण तथा शहरी दोनों क्षेत्रों में गरीबी रेखा से नीचे का प्रत्येक परिवार तीन रुपये प्रति किलोग्राम की दर से प्रतिमाह 25 किलोग्राम चावल या गेहूं प्राप्त करने का कानूनन हकदार होगा। इस कानून को सार्वजनिक वितरण प्रणाली में व्यापक व्यवस्थित सुधार लाने के लिए भी उपयोग में लाया जाएगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications