पाकिस्तानी नौसेना में शामिल होंगे चीन निर्मित दो पोत
नौसेना की ओर से गुरुवार को जारी एक बयान में कहा गया है, "प्रथम दो पोतों के निर्माण का कार्य पूरा हो चुका है और उनके सफल परीक्षण के बाद उन्हें पाकिस्तानी नौसेना को इसी वर्ष अगस्त व दिसंबर महीने में सौंप दिया जाएगा।"
बयान में आगे कहा गया है, "पहले पोत पर स्थापित हथियार प्रणालियों ने सफलतापूर्वक अपना प्रदर्शन किया है।"
इसके अलावा एफ-22पी श्रेणी के तीसरे पोत का निर्माण कार्य शंघाई के हुदोंग शिपयार्ड में प्रगति पर है। इस पोत को 28 मई को लांच किया गया था।
समाचार एजेंसी एपीपी ने खबर दी है कि चौथे पोत का निर्माण कार्य मार्च महीने में कराची शिपयार्ड एंड इंजीनियरिंग वर्क्स में शुरू हुआ था और इसे वर्ष 2013 के अप्रैल महीने में पाकिस्तानी नौसेना को सौंप दिया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications