दलाई लामा ने थ्यानानमन स्क्वोयर के पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि
दलाई लामा ने एक बयान में कहा, "थ्यानानमन स्क्वोयर पर छात्रों द्वारा किए गए लोकतांत्रिक आंदोलन की 20वीं बरसी पर, अपनी मांगों का इजहार करने के दौरान अपनी जानें गंवाने वालों के प्रति मैं अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।"
दलाई लामा ने बयान में आगे कहा है, "थ्यानानामन स्क्वोयर आंदोलन में शामिल छात्र न तो कम्युनिस्ट विरोधी थे और न समाजवाद विरोधी ही। चीनी लोगों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए, लोकतंत्र के पक्ष में उनकी आवाज और भ्रष्टाचार के खिलाफ उनकी लामबंदी, वास्तव में चीन की कम्युनिस्ट सरकार के सिद्धांतों को ही रेखांकित करता है।"
ज्ञात हो कि 3-4 जून 1989 की रात हुई प्रदर्शनकारियों की मौतों के लिए माफी मांगने से चीन की सरकार पिछले 20 वर्षो से इंकार कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications