फ्रांसीसी विमान के लापता होने का गवाह है स्पेन का पायलट!
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक स्पेन की एयरलाइन कंपनी एयर कॉमेट के पायलट ने एक स्थानीय समाचार पत्र में लिखा है, "दो पायलट और एक यात्री हमारे विमान में थे। इसी दौरान सफेद रंग चमक देखी गई और चमक छह सेकेंड में खत्म हो गई।"
अखबार का कहना है कि पायलट ने अपने मार्ग में तूफान का भी अनुभव किया। एयर कॉमेट ने भी इस खबर की पुष्टि की है।
गौरतलब है कि यह विमान रियो डी जनेरियो से पेरिस के लिए उड़ान भरने के बाद सोमवार को लापता हो गया था। इसमें 216 यात्री और चालक दल के 12 लोग सवार थे। इनमें फ्रांस के 72, ब्राजील के 60 और जर्मनी के 26 नागरिक व अन्य 29 देशों के नागरिक भी थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications