शेयर बाजारों में हल्की बढ़त (राउंडअप)
मुंबई, 4 जून (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को कारोबार हल्की बढ़त के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स में 138 अंकों (0.93 प्रतिशत) और निफ्टी में 42 अंकों (0.93 प्रतिशत) की वृद्धि दर्ज की गई।
बंबई स्टाक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' में 137.78 अंकों (0.93 प्रतिशत) की वृद्धि दर्ज की गई और कारोबार के अंत में यह 15,008.68 पर बंद हुआ।
सुबह कारोबार के आरंभ में सेंसेक्स पिछले बंद की तुलना में 115.82 अंकों की गिरावट के साथ 14,755.08 पर खुला। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 15,026.03 के सबसे ऊपरी और 14,599.43 के निचले स्तर पर भी पहुंचा। बुधवार को कारोबार 14,870.90 पर बंद हुआ था।
नेशनल स्टाक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' में 41.95 अंकों (0.9 प्रतिशत) की वृद्धि दर्ज की गई और यह 4572.65 पर बंद हुआ।
कारोबार के आरंभ में निफ्टी पिछले बंद की तुलना में 0.40 अंकों की मामूली गिरावट के साथ 4530.30 पर खुला। कारोबार के दौरान निफ्टी 4582.20 के सर्वोच्च और 4453.45 के निचले स्तर पर भी पहुंचा। बुधवार को निफ्टी 4530.70 पर बंद हुआ था।
बीएई के मिडकैप सूचकांक में 120 अंकों (2.26 प्रतिशत) की वृद्धि हुई और यह 5,446.08 पर बंद हुआ। स्मालकैप सूचकांक में 140.27 अंकों (2.20 प्रतिशत) की वृद्धि दर्ज की गई और यह 6,525.19 पर बंद हुआ।
बीएसई में कारोबार के दौरान सबसे अधिक तेजी रियल्टी,पूंजीगत वस्तुओं, हेल्थकेयर और ऊर्जा क्षेत्र के शेयरों में दर्ज की गई। रियल्टी क्षेत्र के शेयरों में 3.29 प्रतिशत,पूंजीगत वस्तुओं के शेयर मूल्यों में 3.23 प्रतिशत,हेल्थकेयर में 2.60 और ऊर्जा क्षेत्र के शेयरों में 2.30 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications