दक्षिण असम में दो महीने बाद रेल सेवा बहाल
त्रिपुरा खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के निदेशक सौमित्र बनर्जी ने कहा कि पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) के लुमडिंग-बदरपुर रेलखंड पर बुधवार से ही सवारी और मालगाड़ी चलने लगी।
क्षेत्र में हिसा के कारण 10 अप्रैल से लुमडिंग-बदरपुर रेलखंड पर रेल सेवा रोक दी गई थी। अधिकारियों के अनुसार क्षेत्र में सक्रिय अलगाववादी संगठन 'डीमा हाओलाम ब्लैक विडो' के हमले में 85 से अधिक लोग मारे गए थे।
गुवाहाटी से लौटने के बाद बनर्जी ने संवाददाताओं से कहा कि लुमडिंग-बदरपुर रेलखंड पर चलने वाली सभी ट्रेनों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। रेल सेवा बहाल करने के संबंध में फैसला एक उच्च स्तरीय बैठक में लिया गया, जिसमें भारतीय खाद्य निगम के अध्यक्ष दीपक कुमार पानोवर और सेना व राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications