कूलर की कीमत में एयरकंडीशनर लाएगी एलजी

सियोल, 4 जून (आईएएनएस)। भारत में कम कीमत के एयरकंडीशनरों की मांग को बढ़ाने वाली दक्षिण कोरिया की उपभोक्ता सामान निर्माता कंपनी एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स ने अब कूलर की कीमत में एसी लाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा है।

कंपनी ने निम्न मध्यम वर्ग के उपभोक्ताओं पर अपना ध्यान केंद्रित किया है, जो गर्मी से निपटने के लिए वाटर कूलर का उपयोग करते हैं।

सियोल स्थित एक बाजार रणनीतिकार युंजू सोंग ने यहां के दौरे पर आए आईएएनएस के एक पत्रकार को बताया कि वह भारत के कूलर बाजार का अध्ययन कर रहे हैं। उत्तरी भारत के इलाकों में अधिक तापमान के कारण वहां कूलर का उपयोग करने वालों की संख्या अधिक है।

भारत का कूलर बाजार मुख्यत: असंगठित क्षेत्र के हाथ में है और राजस्थान तथा दिल्ली जैसे राज्यों में हर वर्ष करीब 10 लाख कूलरों की बिक्री होती है।

एक कूलर की कीमत करीब 3000 रुपये होती है जो सबसे सस्ते एसी से करीब एक तिहाई कम है। यदि गुणवत्ता से समझौता किया जाए तो यह कीमत और भी कम हो जाती है।

कंपनी के सामने एक चुनौती यह भी है कि एसी और कूलर की औसत बिजली खपत में भारी अंतर है। एक टन के एसी के संचालन का औसत मासिक बिजली बिल 1500 से 2000 रुपये के बीच आता है, जबकि कूलर का बिजली खर्च इससे 80 प्रतिशत सस्ता है।

एलजी का कहना है कि वह लोगों को कूलर के अस्वास्थ्यकर पहलुओं से अवगत कराएगी और अपने उत्पाद को आगे बढ़ाने के लिए इनका इस्तेमाल करेगी। कूलर से नमी होती है और रोगाणु (माइक्रोब्स) सांस में जाते हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+