उत्तर प्रदेश में 2 पुलिसकर्मियों पर बलात्कार का आरोप
पुलिस के मुताबिक महिला का पति जिला कारागार में बंद है। दो कांस्टेबलों ने विगत 29 मई को महिला को उसके पति से मिलवाने के नाम पर कारागार बुलाया। जब महिला जेल पहुंची तो दोनों उसे जिले अद्दलपुर इलाके में किसी अज्ञात स्थान पर ले गए और उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया।
प्रतापगढ़ के पुलिस उपाधीक्षक चिरंजीव मुखर्जी ने आईएएनएस को बताया कि बुधवार रात महिला के संबंधियों ने मामला दर्ज करवाया।
उन्होंने बताया कि दोनों कांस्टेबलों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376, 505 और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications