हिमाचल की फैक्टरी में बचाव कार्य पूरा, मरने वालों की संख्या 9 हुई
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (बद्दी) सुमेधा द्विवेदी ने आईएएनएस को बताया, "गुरुवार सुबह एडवांटेक लिमिटेड के लापता कर्मचारी का शव मलबे से बरामद किया गया।"
सुमेधा ने बताया कि हादसे में नौ लोग मारे गए हैं और 19 घायल हुए हैं। मरने वालों में फैक्टरी के सात कामगार और अग्निशमन दल के दो कर्मचारी शामिल हैं। बचाव अभियान भी पूरा हो गया है।
राज्य के मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने इस हादसे की जांच के आदेश दिए हैं और अधिकारियों से इस मामले में जल्द से जल्द रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा है। मुख्यमंत्री ने बुधवार शाम घटनास्थल का दौरा किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications