युवक की मौत के बाद श्रीनगर में विरोध प्रदर्शन, गिलानी रिहा
निसार अहमद भट सोमवार शाम से ही सौरा चिकित्सा संस्थान में भर्ती था। वह बारजल्ला इलाके में विरोध प्रदर्शन के दौरान घायल हो गया था। गुरुवार सुबह पुलिस ने भट का शव उसके परिजनों को सौंप दिया।
भट की मौत की खबर फैलते ही बारजल्ला, रामबाग और हैदरपोरा में सैकड़ों लोग सड़क पर उतर गए और सुरक्षा बलों पर पथराव करने लगे। इस दौरान कई वाहनों पर भी पथराव हुआ। इन इलाकों में तनाव व्याप्त है।
उधर, अलगाववादी संगठन हुर्रियत के कट्टरपंथी धड़े के नेता सैयद अली शाह गिलानी को रिहा कर दिया गया। गिलानी को बुधवार को गिरफ्तार किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications