पाश्र्वनाथ को दिल्ली मेट्रो का 19.86 करोड़ रुपये का ठेका
नई दिल्ली, 4 जून (आईएएनएस)। रियल्टी क्षेत्र की बड़ी कंपनी पाश्र्वनाथ डेवलपर्स ने दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन (डीएमआरसी)से मुंडका डिपो पर एक रिहायशी परियोजना के निर्माण का 19.86 करोड़ रुपये का बड़ा सौदा हासिल किया है। कंपनी ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी।
एक नियमित बयान में कंपनी ने कहा कि दिल्ली मास रैपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम (एमआरटीसी) परियोजना के दूसरे चरण में वह 130 फ्लैटों का निर्माण करेगी।
परियोजना के अंतर्गत कुल 129,728 वर्गमीटर क्षेत्र में निर्माण कार्य आरंभ होने के 15 महीने के भीतर परियोजना का कार्य पूरा कर दिया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications