गुरु की अंतिम विदाई में पहुंचे हजारों लोग

गत 24 मई को वियना में गुरुद्वारे में हुए हमले में संत रामानंद की हत्या कर दी गई थी। डेरा सचखंड के प्रमुख निरंजन दास भी पार्थिव शरीर के साथ ही विएना से लौटे हैं। वियना में हुए हमले में निरंजन दास भी घायल हो गए थे।
कड़े सुरक्षा इंतजाम
अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में डेरे के अनुयायी बुधवार से ही बल्लां गांव पहुंच रहे हैं। अंतिम संस्कार के मद्देनजर यहां सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और पंजाब पुलिस के जवानों को बल्लां गांव में तैनात किया गया है। जालंधर से 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित इसी गांव में डेरा सचखंड का मुख्यालय है।
उल्लेखनीय है कि वियना में संत रामानंद दास की हत्या के बाद पंजाब में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन हुए थे। जालंधर, फगवाड़ा, लुधियाना और अन्य जगहों पर हुए हिंसक प्रदर्शनों में तीन लोग मारे गए थे और बड़ी संख्या में लोग घायल हुए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications