झारखंड में औद्योगिक सुरक्षा बल के गठन को मंजूरी
राज्य सरकार की ओर से बुधवार शाम एक अधिसूचना जारी की गई जिसमें राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल (एसआईएसएफ) के गठन की बात कही गई है।
झारखंड में एसआईएसएफ की एक बटालियन होगी जिसमें 20 इकाइयां होंगी और प्रत्येक इकाई में अधिकारियों के अलावा 50 जवान होंगे।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, "भूतपूर्व सैनिकों को लेकर एक और बल का गठन किया जाएगा जो बैंकों की सुरक्षा करेगा।"
गौरतलब है कि राज्य के कुल 24 जिलों में 18 नक्सल प्रभावित हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications