आस्ट्रेलिया के रक्षा मंत्री ने इस्तीफा दिया
सिडनी, 4 जून (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया के रक्षा मंत्री जोएल फिट्जगिबन ने अपने कारोबारी भाई के साथ अधिकारियों की बैठक का इंतजाम कराने से जुड़ी खबरों के खुलासे बाद इस्तीफा दे दिया है।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार 18 महीने पहले प्रधानमंत्री केविन रुड के सत्ता में आने के बाद से मंत्रिमंडल छोड़ने वाले वह पहले मंत्री हैं।
इससे पहले चीन की एक व्यापारी हेलेन लियू और अपने भाई से कबूल किए गए तोहफों की घोषणा नहीं किए जाने के मसले पर फिट्जगिबन संसद में दो बार माफी मांग चुके हैं।
रुड ने संवाददाताओं को बताया कि मंत्री ने इन गलतियों की जिम्मेदारी ली है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications