राष्ट्रपति अभिभाषण : जनादेश 2009 सरकार की समावेशी नीतियों का परिणाम
पंद्रहवीं लोकसभा के पहले सत्र में संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा, "वर्ष में सरकार ने राष्ट्र के समक्ष एक समावेशी समाज और समावेशी अर्थव्यवस्था की संकल्पना की थी। इसे मूर्त रूप देने के लिए नीतियां और कार्यक्रम तैयार करने में पूर्ण निष्ठा से कार्य किया गया।"
उन्होंने कहा, "सरकार का मानना है कि इस चुनाव में उसे जो भी जनादेश प्राप्त हुआ है वह इसी समावेशी नीति का परिणाम है।"
राष्ट्रपति ने कहा, "यह जनादेश समग्र वृद्धि, समतापूर्वक विकास और समावेशी नीति का ही परिणाम है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications