राष्ट्रपति अभिभाषण :
नई दिल्ली, 4 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रतिभा देवीसिंह पाटिल ने पश्चिम बंगाल में आइला चक्रवात से हुए जान-माल के नुकसान पर चिंता प्रकट करते हुए प्रभावितों को हरसंभव राहत मुहैया कराने का आश्वासन दिया है।
संसद के दोनों सदनों के संयुक्त अधिवेशन को गुरुवार को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा, "पिछले सप्ताह पश्चिम बंगाल में चक्रवात के कारण जान-माल का काफी नुकसान हुआ है। हम शोक संतप्त परिवारों के लिए अपनी हार्दिक संवेदना प्रकट करते हैं।"
उन्होंने कहा, "मेरी सरकार चक्रवात से पीड़ित पश्चिम बंगाल की जनता को हरसंभव राहत मुहैया कराएगी।"
उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों पश्चिम बंगाल में आइला नामक चक्रवाती तूफान से काफी तबाही मची थी। इस त्रासदी में जान व माल का बहुत नुकसान हुआ था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications