चीन के निर्वासित नेताओं में सुधारों की आशा बरकरार
बीजिंग, 4 जून (आईएएनएस)। चीन की कम्युनिस्ट पार्टी ने जहां गुरुवार को असंतुष्टों और मानव अधिकार कार्यकर्ताओं पर वर्ष 1989 के लोकतांत्रिक आंदोलन के दमन के 20 वर्ष पूरे होने के मौके पर कड़ा नियंत्रण रखा वहीं निर्वासित नेताओं ने कहा कि राजनीति बदलावों की उनकी उम्मीद आज भी कायम है।
वर्ष 1989 में स्वतंत्र ट्रेड यूनियन का नेतृत्व करने वाले हैन डोंगफेंग ने इस मौके पर जारी बयान में कहा कि आज असंख्य चीनी लोग समृद्धि के अपने छोटे से सपने को वास्तविकता में बदलने के लिए विरोध को एक उपाय के रूप में देख रहे हैं।
इस समय हांगकांग से कामगारों के अधिकारों के लिए आवाज उठा रहे हैन ने कहा कि लोकतंत्र की मांग को रोका नहीं जा सकता।
वर्ष 1989 के आंदोलन में शमिल हुए एक छात्र नेता वांग डान को नागरिक और कानूनी अधिकारों के लिए लड़ने वाले चीनी नागरिकों की बढ़ती संख्या में उम्मीद दिखाई दे रही है।
वांग ने ताइवान में हाल ही में डीपीए को दिए साक्षात्कार में कहा कि कुछ दिनों बाद नागरिक समाज की ताकत सरकार से अधिक हो जाएगी, तब चीन में लोकतंत्र आएगा।
वांग ने कहा कि वर्ष 1989 के सैनिक दमन के बाद कम्युनिस्ट पार्टी ने तेज आर्थिक विकास से अधिकांश चीनी नागरिकों और कई पश्चिमी सरकारों को संतुष्ट किया है लेकिन अर्थव्यवस्था में सुधार की गति धीमी होने के लिए उसे व्यापक सामाजिक आलोचना भी सहनी पड़ी।
उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था में सुधार की गति धीमी होने से संकट बढ़ेगा और सरकार के लिए यह बड़ी चुनौती होगी। तब कोई नहीं जानता कि क्या होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications