विजय परेड आयोजित करेगा श्रीलंका

समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक अधिकारियों ने बताया कि इस सैन्य परेड के दौरान राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे भी शिरकत करेंगे। इस दौरान तमिल विद्रोहियों के कब्जे से बरामद किए गए कुछ हथियारों की नुमाइश की जाएगी।
गौरतलब है कि हाल ही में लिट्टे प्रमुख वेलुपिल्लई प्रभाकरन की मौत के बाद श्रीलंकाई सरकार ने विजय का ऐलान कर दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications