मीरा बनीं पहली महिला लोकसभा स्पीकर
नई
दिल्ली। संसद में बुधवार को मीरा कुमार को सर्वसम्मति से लोकसभा स्पीकर चुन लिया गया। मीरा कुमार देश की पहली महिला लोकसभा स्पीकर होंगी। यही नहीं वो पहली दलित हैं, जो इस कुर्सी पर बैठेंगी। id="toptextpromo">मीरा
कुमार को सत्ताधारी संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन और विपक्ष में बैठे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने सर्वसम्मति से लोकसभा अध्यक्ष चुना। मीरा कुमार ने जैसे ही अपना पद संभाला संसद में तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठी। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>इस
मौके पर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि 'हम सभी देश की इस महिला को सलाम करते हैं।' नेता विपक्ष लाल कृष्ण आडवाणी ने भी संप्रग की ओर से नामित मीरा कुमार का खुलकर समर्थन किया। आडवाणी ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि मीरा कुमार स्पीकर का काम बखूबी निभायेंगी।

Click it and Unblock the Notifications