'सईद पर भारत का नजरिया गलत'

Hafiz Saeed
इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने कहा है कि मुंबई पर 26/11 के आतंकवादी हमलों के कथित साजिशकर्ता हाफिज सईद की रिहाई पर भारत का नजरिया गलत है और "सबसे बेहतर है कि एक न्यायालय के निर्णय पर टिप्पणी न की जाए।"

भारतीय विदेश मंत्रालय से जारी एक बयान पर प्रतिक्रिया जताते हुए पाकिस्तानी विदेश कार्यालय के प्रवक्ता अब्दुल बासित ने कहा,"वहां जताया गया रुख गलत है। सबसे अच्छा है कि एक न्यायालय के फैसले पर टिप्पणी न की जाए।" उन्होंने एक बयान में कहा कि पाकिस्तान सरकार राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय कानूनों के तहत अपनी जिम्मेदारी से पूरी तरह वाकिफ है।

देर से मिले सबूतों के अंग्रेजी अनुवाद

मुंबई हमले की जांच में पाकिस्तान द्वारा दिखाई गई पूर्ण ईमानदारी और प्रतिबद्धता का हवाला देते हुए बयान में कहा गया कि भारतीय अधिकारियों से सबूतों का अंग्रेजी अनुवाद उपलब्ध कराने को कहा गया था, जिसे 20 मई को पाकिस्तान के हवाले किया गया।

बयान में आगे कहा गया कि बहस और बेवजह के कटाक्ष नागरिक समाज में न्याय को आगे नहीं बढ़ा सकते। कानूनी प्रक्रिया में निश्चित रूप से हस्तक्षेप नहीं किया जाना चाहिए।

उल्लेखनीय है कि लाहौर उच्च न्यायालय ने मंगलवार को सबूतों के अभाव में लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक और मुंबई हमले के प्रमुख आरोपी हाफिज सईद को नजरबंदी से रिहा करने का आदेश दिया। भारत ने सईद की रिहाई पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+