'विमान का ब्लैक बॉक्स शायद कभी न मिले'

'विमान का ब्लैक बॉक्स शायद कभी न मिले'

अधिकारियों ने विश्वास दिलाया कि वे उसे ढूँढ़ निकालने की पूरी कोशिश तो करेंगे मगर परिस्थितियाँ बहुत ही मुश्किल हैं.

पेरिस में एक संवाददाता सम्मेलन में फ़्रांसीसी उड्डयन अधिकारियों ने कहा कि उन्हें इस महीने के अंत तक शुरुआती रिपोर्ट आने की उम्मीद है.

विमान का मार्ग

एयर फ़्रांस की फ़्लाइट एएफ़ 447 रियो डे जेनेरो से पेरिस के लिए 228 लोगों के साथ सोमवार को उड़ी थी और अटलांटिक महासागर के ऊपर से लापता हो गई थी.

फ़्रांस के नागरिक उड्डयन मंत्रालय में जाँच विभाग के प्रमुख पॉल लुई आर्सलानियाँ ने कहा कि विमान के उड़ान भरने से पहले उसमें किसी तरह की कोई गड़बड़ी नहीं थी.

उन्होंने कहा कि इस मामले में कोई अटकलबाज़ी नहीं होगी और ये ज़रूरी है कि हर चीज़ की जाँच हो और उसकी पुष्टि की जाए.

ये दुर्घटना उड्डयन के क्षेत्र में हमारे देश की सबसे भयानक दुर्घटना है और ये बहुत ही दुर्गम इलाक़े में हुई है. इसलिए जाँच भी आसान नहीं होगी. मगर हम कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं पॉल लुई आर्सलानियाँ, फ्रांसीसी उड्डयन अधिकारी

ये दुर्घटना उड्डयन के क्षेत्र में हमारे देश की सबसे भयानक दुर्घटना है और ये बहुत ही दुर्गम इलाक़े में हुई है. इसलिए जाँच भी आसान नहीं होगी. मगर हम कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं

उन्होंने कहा, "ये दुर्घटना उड्डयन के क्षेत्र में हमारे देश की सबसे भयानक दुर्घटना है और ये बहुत ही दुर्गम इलाक़े में हुई है. इसलिए जाँच भी आसान नहीं होगी. मगर हम कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं."

आर्सलानियाँ ने कहा कि दुर्घटना का ठीक समय नहीं पता चला है और न ही ये पता चल पाया है कि विमान का नियंत्रण उस समय मुख्य चालक के पास था या नहीं.

विमान के 'ब्लैक बॉक्स' या डाटा रिकॉर्डर से ही पता चल सकता है कि विमान में क्या हुआ था और वो जहाँ भी हो वहाँ से लगभग 30 दिनों तक संकेत या सिग्नल भेजता है.

मगर अधिकारियों का कहना है कि वो कहीं तीन हज़ार मीटर नीचे समुद्र में जाकर दबा होगा.

इस बारे में आर्सलानियाँ ने कहा कि वह वे सामान मिलने को लेकर बहुत आशान्वित नहीं हैं क्योंकि समुद्र के नीचे का क्षेत्र वहाँ काफ़ी दुर्गम है.

उन्होंने कहा, "उन बॉक्सों के बिना तथ्यों तक पहुँचना काफ़ी मुश्किल होगा मगर हम एक संभावित जवाब तक पहुँच सकते हैं. अंतिम मिनट तक हम सोचते रहे कि ये, विमान से संपर्क टूट जाने की आम घटना है. ऐसी दुर्घटना को स्वीकार कर पाना बहुत मुश्किल है."

मलबे की पुष्टि

इससे पहले ब्राज़ील और फ़्रांस के अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि कर दी थी कि ब्राज़ील के समुद्र तट से लगभग साढ़े छह सौ किलोमीटर दूर जो विमान का मलबा मिला है वो उसी लापता विमान का है.

ब्राज़ील के रक्षा मंत्री नेल्सन जोबिम ने बताया कि एक खोजी विमान को लगभग पाँच किलोमीटर के दायरे में विमान का मलबा मिला है.

ब्राज़ीलियाई नौसेना का एक जहाज़ मलबा इकट्ठा करने के लिए वहाँ पहुँच रहा है.

लापता लोगों की याद में फ़्रांस में धार्मिक कार्यक्रम हो रहे हैं जबकि ब्राज़ील में इस मौक़े पर तीन दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गई है.

इससे पहले मंगलवार शाम को जोबिम ने रियो में संवाददाताओं को बताया था कि उन्हें इस बात में कोई शक नहीं है कि मलबा एयर फ़्रांस के विमान का ही है.

उन्होंने मलबे की कुछ ही जानकारी दी थी और कहा था कि उसमें कुछ धातु के और कुछ अन्य चीज़ों के टुकड़े मिले हैं.

कारण अज्ञात

हमें जो आख़िरी उम्मीद थी अब तो वो भी नहीं रही.पहले तो हम लोग उम्मीद कर रहे थे कि विमान किसी द्वीप वगैरह पर उतर गया होगा मगर अब तो ऐसा भी नहीं रहा एल्डेयर गोम्स

हमें जो आख़िरी उम्मीद थी अब तो वो भी नहीं रही.पहले तो हम लोग उम्मीद कर रहे थे कि विमान किसी द्वीप वगैरह पर उतर गया होगा मगर अब तो ऐसा भी नहीं रहा

बुधवार को फ़्रांसीसी सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी कैप्टन क्रिस्टोफ़ प्राज़ुक ने मलबा मिलने की पुष्टि की.

कैप्टन प्राज़ुक ने समाचार एजेंसी एएफ़पी को बताया, "औपचारिक पुष्टि के लिए तो मलबा लाकर उसकी तकनीकी जाँच करनी होगी मगर अब शक की कोई गुंजाइश रह नहीं गई है."

अगर इस बात की पुष्टि हो जाती है कि विमान पर सवार सभी 228 लोगों की मौत हो गई है तो एयर फ़्रांस के इतिहास में ये सबसे दर्दनाक हादसा होगा.

एल्डेयर गोम्स का बेटा उस विमान में था और उन्होंने बताया, "हमें जो आख़िरी उम्मीद थी अब तो वो भी नहीं रही."

उन्होंने कहा, "पहले तो हम लोग उम्मीद कर रहे थे कि विमान किसी द्वीप वगैरह पर उतर गया होगा मगर अब तो ऐसा भी नहीं रहा."

ब्राज़ीलियाई नौसेना का एक जहाज़ उस क्षेत्र की ओर जा रहा है और नौसेना के अनुसार वहाँ का मौसम काफ़ी ख़राब है.

ये उम्मीद की जा रही है कि जहाज़ से कुछ मलबा लाया जा सकेगा जिससे ये पता चल सके कि विमान आसमान से आख़िर गिरा कैसे.

खोजी दल विमान का कॉकपिट रिकॉर्डर और डाटा रिकॉर्डर पाने की कोशिश कर रहे हैं जिससे ये पता चल सके कि आख़िर क्या हुआ था.

वैसे जोबिम ने कहा है कि उन चीज़ों का पता लगाना काफ़ी मुश्किल भी साबित हो सकता है.

उन्होंने कहा, "वो समुद्र के उस क्षेत्र में कहीं दो से तीन हज़ार मीटर नीचे होगा."

अमरीका ने उन रिकॉर्डर का पता लगाने के लिए ख़ास रडार वहाँ भेजे हैं और फ़्रांस दो छोटी पनडुब्बियों के साथ खोजी विमान भेज रहा है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+