जेटली होंगे राज्यसभा में विपक्ष के नेता

राज्यसभा में पार्टी के उपनेता एसएस अहलुवालिया होंगे.
लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद लाल कृष्ण आडवाणी लोकसभा में विपक्ष का नेता बनने के लिए तैयार नहीं थे लेकिन पार्टी के आग्रह पर उन्होंने ये पद स्वीकार किया है.
इसके बाद पार्टी ने संसद के दोनों सदनों में अन्य नेताओं को चुनने की ज़िम्मेदारी आडवाणी पर छोड़ दी थी.
आडवाणी ने पिछले सोमवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात की थी.
माना जा रहा है कि भागवत ने आडवाणी को पार्टी के बारे में जो भी निर्णय ज़रूरी हो, वह करने के लिए अधिकृत कर दिया था.
विश्लेषकों की राय में लाल कृष्ण आडवाणी लंबे अरसे तर लोकसभा में विपक्ष के नेता नहीं रहेंगे और आने वाले समय वो इसकी ज़िम्मेदारी किसी अन्य नेता को दे देंगे.


Click it and Unblock the Notifications