कैलीफोर्निया में कृपाण संबंधी विधेयक पारित

सोमवार को सर्वसम्मति से पारित किया गया यह विधेयक मंजूरी के लिए अब राज्य की सीनेट में भेजा जाएगा। उसके बाद इसे कानून की शक्ल देने के लिए कैलीफोर्निया के गवर्नर अर्नाल्ड श्वात्जनेगर के हस्ताक्षर के लिए भेजा जाएगा।

इस विधेयक को दोनों दलों के सांसदों ने समर्थन दिया और 59-0 से पारित हो गया। इस विधेयक के कानून बनने पर कैलीफोर्निया अमेरिका का पहला ऐसा राज्य होगा जहां कानून अनुपालन से संबद्ध अधिकारियों को सिख धर्म और कृपाण के बारे में प्रशिक्षित किया जाएगा।

सिखों को अमेरिका में 11 सितंबर के हमलों के बाद नफरत के कारण अंजाम दिए गए अपराधों का शिकार होना पड़ा। बहुत से सिखों को कृपाण धारण करने के कारण हवाई अड्डों और अन्य स्थानों पर रोका जाता है। सार्वजनिक स्थलों पर कृपाण लेकर चलने के कारण बहुत से सिखों को हथियार संबंधी अधिनियम के उल्लंघन के आरोप में कई स्थानों पर प्रवेश की अनुमति नहीं मिली या फिर उन्हें गिरफ्तार किया गया।

विभिन्न सिख संगठनों के नेतृत्व वाले सिख कोएलिशन ने उम्मीद जताई है कि इससे बेकार में होने वाली गिरफ्तारियों की संख्या में कमी आएगी। यह विधेयक गत फरवरी में असेंबली में लाया गया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+