भारतीय रीति-रिवाजों से विवाह बंधन में बंध गया अमेरिकी जोड़ा

कोनरोड रोएस्की और मिशेल अलेक्जेंडर अमेरिका के दक्षिणी लुइजियाना के रहने वाले हैं। दोनों उम्र के 50 बसंत देख चुके हैं और पिछले एक दशक से एक-दूजे के प्रेम में हैं। दोनों की शादी का आयोजन 'आईटीसी मुगल' की ओर से किया गया था।

आईटीसी मुगल के महाप्रबंधक कुलदीप भारती ने कहा, "शादी का समारोह आयोजित करने के लिए इस जोड़े ने हमें चुना इसलिए हम बहुत खुश हैं।"

मिशेल के बीमार होने पर कोनरोड ने उनकी खूब सेवा की। उनके स्वस्थ होने के बाद कोनोरोड ने उन्हें शादी का प्रस्ताव दिया। इसके बाद दोनों ने प्रेम का प्रतीक ताजमहल के शहर आगरा में शादी करने का फैसला किया।

मिशेल ने कहा, "मैंने खुद को मुमताज महल जैसा महसूस किया। यह शादी मेरे लिए सपने के सच होने जैसी है। मैं हमेशा से ताज नगरी में शादी करना चाहती थी।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+