सेंसेक्स 15,000 के पार (लीड-1)
सुबह बढ़त के साथ खुलने वाले शेयर बाजारों में पहले दो घंटे के कारोबार में तेजी का रुख जारी है। दोपहर करीब 12 बजे 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 132.18 अंकों की तेजी के साथ 15,007.09 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'निफ्टी' भी दोपहर 12 बजे 43.60 अंकों की तेजी के साथ 4,568.85 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
इससे पहले बुधवार सुबह सेंसेक्स पिछले बंद के मुकाबले 21.71 अंकों की बढ़त के साथ 14,902.62 के स्तर पर खुला। निफ्टी भी बुधवार को पिछले बंद के मुकाबले 0.25 अंक की तेजी के साथ 4,525.50 के स्तर पर खुला।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications