एनआईए को जांच के लिए सौंपे गए दो मामले

इस आशय की भी खबर है कि इन संगठनों में से कुछ ने देश विरोधी विदेशी एजेंसियों से संपर्क स्थापित कर लिए हैं। इनमें से अधिकांश संगठनों ने पड़ोसी देशों में अपने ठिकाने बना लिए हैं और इनका उपयोग प्रशिक्षण, हथियारों और विस्फोटकों आदि की आपूर्ति के लिए हो रहा है। इन गतिविधियों में शामिल नेटवर्क को विभिन्न राज्यों की सीमाओं के पार से चलाया जाता है और इन संगठनों द्वारा एक दूसरे से संपर्क स्थापित कर लिए गए हैं।

हाल ही में, असम पुलिस द्वारा दो मामले दर्ज किए गए हैं जिनमें एक करोड़ से ज्यादा धनराशि, हथियार और मोबाइल फोन आदि की बरामदगी के अलावा कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है। प्राथमिक जांच से खुलासा हुआ है कि इस धनराशि का उपयोग एक भूमिगत विद्रोही संगठन के लिए हथियारों और गोला बारूद की खरीद और अन्य आतंकवादी गतिविधियों के लिए किया जाना था।

यह स्मरणीय है कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी अधिनियम, 2008 के कानून बनने के बाद एनआईए का गठन किया गया था। एनआईए के अधिदेश में अन्य बातों के अलावा भारत की संप्रुभता, अखण्डता और सुरक्षा को प्रभावित करने वाले अपराधों की जांच और अभियोग चलाना और देश की सुरक्षा शामिल है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+