पूर्व सीएम को इंडियन मुजाहिदीन की धमकी

Indian Mujahideen
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राम नरेश यादव को आतंकवादी संगठन इंडियन मुजाहिदीन का धमकी भरा पत्र मिलने के बाद उनकी और उनके आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

लखनऊ के पुलिस उपमहानिरीक्षक नरेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बुधवार को बताया कि माल एवेन्यू स्थित यादव के स्थानीय आवास पर मंगलवार को एक धमकी भरा पत्र आया। पत्र भेजने वाले ने खुद को इंडियन मुजाहिदीन का एरिया कमांडर सरफराज खान बताया है।

पूर्व मुख्‍यमंत्री के आवास की सुरक्षा बढ़ी

श्रीवास्तव ने बताया कि पत्र में यादव और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई है, जिसे देखते हुए यादव और उनके आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

श्रीवास्तव ने कहा कि आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस)और खुफिया विभाग को भी मामले से अवगत करा दिया गया है। उन्होंने कहा कि एटीएस अधिकारी इस बात की पड़ताल कर रहे हैं कि पत्र कहां से और किसने भेजा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+