आस्ट्रेलियाई विश्वविद्यालयों ने भी की भारतीय छात्रों पर हमले की निंदा

आस्ट्रेलिया के 38 विश्वविद्यालयों की शीर्ष संस्था यूनिवर्सिटीज आस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी डा. ग्लेन विदर्स के हवाले से नई दिल्ली में जारी बयान में आस्ट्रेलिया में पढ़ने वाले भारतीय छात्रों पर हुए हमलों पर गहरा दुख व्यक्त किया।

उन्होंने कहा, "किसी भी छात्र का चोटिल होना बर्दाश्त करने लायक बात नहीं है और ऐसे किसी भी हमले का कड़ा जवाब दिया जाना जरूरी है।"

उन्होंने कहा कि सभी विश्वविद्यालयों को परिसर में सुरक्षित वातावरण का निर्माण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इसके लिए 24 घंटे सुरक्षा, बसों की सुरक्षा, सीसीटीवी कैमरे आदि माध्यमों का प्रयोग करना चाहिए जबकि परिसर के बाहर छात्रों की सुरक्षा के लिए प्रशासन के साथ तालमेल बिठाना चाहिए।

आस्ट्रेलियन टेक्नोलाजी नेटवर्क ऑफ यूनिवर्सिटीज (एटीएन) ने भी इन हमलों की निंदा की। संस्था के अध्यक्ष प्रोफेसर रॉस मिलर्बोन ने कहा, "एटीएन इस बात को लेकर प्रतिबद्ध है कि उसके सभी विदेशी छात्रों को न केवल परिसर में बल्कि बाहरी उसके बाहर भी बेहतर व्यवहार मिले।"

डो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+