कारखाने में आग से 8 की मौत (लीड-1)

एयर कंडीशनर बनाने वाले इस कारखाने का एक कर्मचारी अभी भी लापता है। एक पुलिस अधिकारी ने आशंका जताई है कि वह कर्मचारी भी आग की भेंट चढ़ गया है।

पुलिस उपमहानिरीक्षक प्रदीप कुमार ने आईएएनएस को बताया, "कारखाने में आग अभी भी धधक रही है और गायब कर्मचारी की बचने की संभावना न के बराबर है।"

प्रदीप कुमार ने कहा, "आदवांतिक समूह नामक कारखाने में बुधवार को अचानक आग लग गई। नजदीक के शहर बाद्दी, परवानू और पंजाब के रोपड़ से भी अग्निशमन की गाड़ियां बुलाई गईं।"

प्रदीप कुमार ने कहा कि आग में पांच कर्मचारी मारे गए हैं। आग की लपटों पर काबू पाने की कोशिश के दौरान कारखाने की एक दीवार ढहने से अग्निशमन दल के दो कर्मचारी जिंदा दफन हो गए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (बद्दी) सुमेधा द्विवेदी ने कहा कि कारखाने में एक तेज विस्फोट सुनाई दिया, जिसके कारण इमारत क्षतिग्रस्त हो गई और बचाव कार्य अवरुद्ध हो गया।

उन्होंने बताया कि हादसे में 19 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिन्हें यहां के जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से नौ को चंडीगढ़ स्थानांतरितकर दिया गया है।

दुर्घटना के समय कारखाने में 49 कर्मचारी ड्यूटी पर थे।

घटना स्थल का दौरा करने के बाद हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री राजीव बिंदल ने कहा है कि घटना की जांच का आदेश दे दिया गया है।

राज्यपाल प्रभा राव और मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने घटना पर गहरा शोक जताया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+