देश में स्वाइन फ्लू का एक और मामला सामने आया
स्वास्थ्य अधिकारियों ने बुधवार को कहा कि वह व्यक्ति अमेरिका से लंदन होते हुए 30 मई को हैदराबाद हवाई अड्डे पर उतरा था।
उस समय उसने बुखार से पीड़ित होने की खबर नहीं दी थी। लेकिन पहली जून को उसने हैदराबाद के एक अस्पताल में खांसी, सर्दी और बुखार की शिकायत की।
एक अधिकारी ने कहा, "उससे लिए गए नमूनों में इनफ्लुएंजा ए (एच1एन1) के वायरस पाए गए हैं। उसे ओसेलटामिवीर पर रखा गया है।"
अधिकारी ने कहा कि उस व्यक्ति के संपर्क में रहे लोगों की भी तलाश की जा रही है ताकि उनके स्वास्थ्य की भी जांच की जा सके।
अधिकारी ने आगे कहा, "अब तक कुल 141 संदिग्धों से लिए गए नमूनों की जांच की गई। उनमें से चार में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications