बांग्लादेश में दाउद का बड़ा नेटवर्क

ढाका शहर के पुलिस आयुक्त ए. के. एम. शाहिदुल हक ने मंगलवार को संवाददाताओं से कहा कि दाऊद के साथी अब्दुर रऊफ दाऊद मर्चेट को पूर्वी बांग्लादेश में ब्राह्मणबरिया के निकट एक गांव से गिरफ्तार किया गया। वह यहां अंडरवर्ल्ड सरगना के प्रति वफादार एक आतंकवादी गिरोह के गठन के मकसद से आया था।
बांग्लादेशी कारोबारियों को दाउद की मदद
मर्चेट की गिरफ्तारी के बाद से बांग्लादेशी अधिकारियों को कई जानकारियां हाथ लगी हैं। मर्चेट को भारतीय संगीत कंपनी 'टी-सीरीज' के मालिक गुलशन कुमार की हत्या के मामले में दोषी सिद्ध किया जा चुका है।
स्थानीय समाचार पत्र 'न्यू एज' ने गुप्तचर शाखा के अधिकारियों के हवाले से बुधवार को खबर दी कि मर्चेट सबसे पहले 1995 में स्थानीय अंडरवर्ल्ड और प्रभावशाली लोगों से संपर्क साधने से मकसद से बांग्लादेश पहुंचा था। मर्चेट के साथ ही उसके साथी जाहिद शेख और कमाल मियां की भी गिरफ्तारी हुई।
मर्चेट ने पूछताछ में कहा, "जाहिद यहां पिछले आठ वर्षो से दाऊद और छोटा शकील के आतंकवादी नेटवर्क को संगठित करने के लिए रह रहा था।" अखबार की रिपोर्ट में कहा गया है कि बांग्लादेश के कुछ कारोबारियों ने भी दाऊद के नेटवर्क की मदद की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications