दिल्ली में दिन भर रहेगी गर्मी और उमस
नई दिल्ली, 3 जून (आईएएनएस)। दिल्ली में बुधवार को दिन भर गर्मी और उमस रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने यहां अधिकतम तापमान में वृद्धि का अनुमान व्यक्त किया है।
सफदरजंग स्थित मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान की ओर से बह रही पछुआ हवाओं की वजह से दिल्लीवासी दिन पर गर्मी से परेशान रहेंगे।
राजधानी में बुधवार को न्यूनतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मंगलवार के 25.2 डिग्री सेल्सियस से छह डिग्री ज्यादा है। आद्र्रता का स्तर 68 प्रतिशत रहा।
अधिकारी ने यह भी कहा कि दिन में आंधी या गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications