माइक्रोसॉफ्ट का नया ऑपरेटिंग सिस्टम 'विंडोज 7' अक्टूबर में
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक कंपनी एप्पल, गूगल और मुफ्त उपलब्ध ऑपरेटिंग सिस्टम लिनक्स से मिल रही चुनौतियों का सामना करने के लिए यह कदम उठा रही है।
कंपनी ने लगभग तीन साल पहले अपना पिछला ऑपरेटिंग सिस्टम 'विंडोज विस्टा' बाजार में उतारा था। विस्टा को अपनी अनेक खामियों के लिए चौतरफा आलोचना का शिकार होना पड़ा था।
यद्यपि कंपनी ने नए ऑपरेटिंग सिस्टम की कीमत के बारे में कोई जिक्र नहीं किया लेकिन उसने कहा कि जिन उपभोक्ताओं ने जुलाई के बाद विस्टा खरीदा है उन्हें वह अपना सिस्टम अपग्रेड करने की सुविधा जरूर देगी।
उल्लेखनीय है कि दुनिया भर के 90 फीसदी कंप्यूटरों में विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम ही इस्तेमाल किए जाते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications