सईद की रिहाई पर अंतर्राष्ट्रीय दबाव बढ़ाने का भारत का प्रयास (लीड-1)

पाकिस्तानी उच्चायुक्त शाहिद मलिक के साथ मुलाकात के बाद मेनन ने संवाददाताओं से कहा,"भारत ने सईद की रिहाई पर अपनी निराशा से पाकिस्तान को अवगत कराया।"

इससे एक दिन पहले ही आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक हाफिज सईद को सबूतों के अभाव में लाहौर उच्च न्यायालय ने नजरबंदी से रिहा कर दिया।

पाकिस्तानी उच्चायुक्त ने मेनन को मुंबई हमले के आरोपियों के खिलाफ पाकिस्तान सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की जानकारी दी। उन्होंने भारत द्वारा मराठी में भेजे गए कुछ सबूतों का अंग्रेजी अनुवाद उपलब्ध कराने और उन्हें वापस भेजने का आग्रह भी दोहराया।

मलिक ने कहा कि पाकिस्तानी सरकार सईद की रिहाई के फैसले के खिलाफ अपील करने के लिए कानूनी पहलुओं पर विचार कर रही है।

मेनन ने कहा कि सईद की रिहाई के मामले पर भारत अंतर्राष्ट्रीय मित्रों के संपर्क में है। भारत संयुक्त राष्ट्र पर भी चार अन्य पाकिस्तानी नागरिकों के नाम भी आतंकवादियों की सूची में डालने का दबाव बनाएगा।

उल्लेखनीय है कि लाहौर उच्च न्यायालय ने मंगलवार को सबूतों के अभाव में लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक और मुंबई हमले के प्रमुख आरोपी हाफिज सईद को नजरबंदी से रिहा करने का आदेश दिया। भारत ने सईद की रिहाई पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+