अमेरिकी शेयर बाजारों में बढ़त
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार डाऊजोंस औद्योगिक सूचकांक 19.43 अंक यानी 0.22 फीसदी की बढ़त के साथ 8,740.87 पर बंद हुआ। स्टैंडर्ड एंड पुअर्स 500 सूचकांक में 1.87 अंक यानी 0.2 फीसदी की मामूली तेजी आई और यह 944.74 के स्तर पर बंद हुआ।
प्रौद्योगिकी क्षेत्र का सूचकांक नास्डाक मंगलवार को 8.12 अंक यानी 0.44 फीसदी की बढ़त के साथ 1,836.80 के स्तर पर बंद हुआ।
अमेरिकी मुद्रा डॉलर में भी यूरो के मुकाबले नरमी आई और यह सोमवार के 70.59 यूरो सेंट से घटकर मंगलवार को 69.87 यूरो सेंट पर आ गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications