भारत एक जिम्मेदार परमाणु शक्ति है : मेनन
मेनन ने यहां संवाददाताओं से कहा, "हम निशस्त्रीकरण के प्रति वास्तविक कार्रवाई का स्वागत करेंगे। हम चाहते हैं कि परमाणु हथियारों से मुक्त एक दुनिया के निर्माण के लिए वैधानिक और निर्धारित समय के भीतर कदम उठाए जाएं।"
मेनन से अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा द्वारा की गई परमाणु निशस्त्रीकरण वार्ताओं के एक नए युग की शुरुआत पर उनकी टिप्पणी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "हम इस मुद्दे पर अपने साझेदारों के साथ अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर काम करेंगे।"
मेनन से जब यह पूछा गया कि क्या भारत अमेरिका की ओर से परमाणु अप्रसार संधि (एनपीटी) और व्यापक परीक्षण प्रतिबंध संधि (सीटीबीटी) पर हस्ताक्षर करने के लिए बनाए जा रहे दबाव से डर गया है तो उन्होंने कहा, "हम एक जिम्मेदार परमाणु शक्ति हैं।"
ज्ञात हो कि भारत ने यह कहते हुए सीटीबीटी और एनपीटी पर हस्ताक्षर करने से इंकार कर दिया है कि ये संधियां पक्षपाती हैं और परमाणु रंगभेद की एक नई व्यवस्था को जन्म देने वाली हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications