22 अंक ऊपर खुला सेंसेक्स
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स ने बुधवार को पिछले बंद के मुकाबले 21.71 अंकों की बढ़त के साथ 14,902.62 के स्तर पर कारोबार शुरू किया। शुरुआती कारोबार के दौरान 15,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर के पार निकलने वाला सेंसेक्स सुबह 10.05 बजे 96.95 अंकों की बढ़त के साथ 14,971.86 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी पिछले बंद के मुकाबले बुधवार को 0.25 अंक की तेजी के साथ 4,525.50 के स्तर पर खुला। सुबह करीब 10.10 बजे निफ्टी 12.40 अंकों की तेजी के साथ 4,537.65के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications