'आस्ट्रेलिया में भारतीयों पर हमले जैसा है गोवा में पर्यटकों पर हमला'
मैनतिस्की ने मंगलवार को संवाददाताओं से कहा, "गोवा में रूसी नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करना उनका फर्ज है।" उन्होंने कहा कि गोवा में विदेशी पर्यटकों खासकर रूस के लोगों के खिलाफ आपराधिक वारदातों में बढ़ोतरी आई है।
उन्होंने कहा कि गोवा में पुलिस तंत्र अप्रभावी है और यह रूसी पर्यटकों पर हुए हमलों के मामले की जांच में ढिलाई बरत रहा है।
मैनतिस्की ने कहा, "ऐसी खबरें हैं कि भारतीय छात्र आस्ट्रेलिया नहीं जाना चाहते हैं लेकिन मैं चाहता हूं ज्यादा से ज्यादा रूसी नागरिक भारत आएं। परंतु मैं चाहता हूं हमारे नागरिकों से जुड़े मामलों को यहां विस्तृत ढंग से हल किया जाए। "
गौरतलब है कि हाल ही में आस्ट्रेलिया में कई भारतीय छात्रों पर नस्लीय हमले हुए थे। इसके बाद आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री केविन रुड ने भी इस मामले पर भारतीय प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से टेलीफोन पर बातचीत की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications