बुंदेलखंड में सिचाई परियोजनाओं के लिए 214 करोड़ रुपये मंजूर
केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री प्रदीप जैन के अनुसार इससे सूखा पीड़ित बुंदेलखंड क्षेत्र के गांवों में विकास के कार्यो को और गति मिलेगी और अभावों से जूझ रही ग्रामीण आबादी को राहत पहुंचेगी।
उन्होंने बताया कि इस राशि में से 214 करोड़ रुपये ललितपुर, महोबा तथा झांसी जिलों में सिचाई परियोजनाओं पर खर्च किए जाएंगे। इससे इन इलाकों के एक लाख दस हजार हेक्टेयर क्षेत्र को सिचाई सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा। इसके अलावा 32 करोड़ रुपये पूर्वी उत्तर प्रदेश के ज्योतिबा फुले नगर, मऊ , गाजीपुर और गोंडा जिलों में ग्रामीण सड़क निर्माण कार्यो पर खर्च होंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications