उस्ताद बिस्मिल्लाह खान पुरस्कार के लिए 33 युवाओं का चयन
उस्ताद बिस्मिल्लाह खान पुरस्कार 35 वर्ष से कम आयु के कलाकारों को प्रदान किया जाता है। पुरस्कार की स्थापना 2006 में की गई थी। इसका लक्ष्य है युवा प्रतिभाओं को खोजना, उन्हें प्रोत्साहित करना और कम आयु में ही उन्हें राष्ट्रीय पहचान देना ताकि वे अपने क्षेत्र में ज्यादा प्रतिबद्घता और समर्पण से काम करें।
संगीत में आठ को पुरस्कार दिए गए हैं। हिन्दुस्तानी शैली की गायकी में एक पुरस्कार संयुक्त रूप से दो कलाकारों को दिया गया है। नृत्य में आठ, नाटक में आठ और अन्य पारंपरिक लोक आदिवासी नृत्य, संगीत, नाटक और कठपुतली विधाओं में भी आठ पुरस्कार दिए गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications