कर्नाटक में असंतुष्टों के खिलाफ कार्रवाई करेगी भाजपा
भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष डी.वी.सदानंद गौड़ा ने कहा है कि पार्टी वरिष्ठ पार्टी नेता व ऊर्जा मंत्री के.एस.ईश्वरप्पा से उनकी उस टिप्पणी पर जवाब मांगेगी जिसमें उन्होंने कहा था कि हाल में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में मतदाताओं को लुभाने के लिए उनकी पार्टी की ओर से पैसे व शराब का इस्तेमाल किया गया।
गौड़ा ने नई दिल्ली में संवाददाताओं से कहा, "ईश्वरप्पा की टिप्पणी भाजपा कार्यकर्ताओं का अपमान है। मैं ईश्वरप्पा को एक कारण बताओ नोटिस जारी करूंगा और उनका जवाब आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।"
ज्ञात हो कि हाल में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में राज्य की 28 लोकसभा सीटों में से भाजपा ने 19 सीटें जीती थी, जबकि कांग्रेस को छह और जनता दल (सेक्युलर) को तीन सीटें मिली थीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications