ब्रिटिश बंधक की हत्या की आशंका : ब्राउन
ब्राउन ने एक बयान में बुधवार को कहा,"हमें यह विश्वास करने का मजबूत कारण है कि ब्रिटिश नागरिक एडविन डायर की हत्या माली में अल कायदा ने कर दी है।" उन्होंने इस बर्बर कृत्य की कड़ी निंदा की।
अल कायदा इन इस्लामी माघरेब (एक्यूआईएम) ने डियर, दो कनाडाई राजनयिकों और तीन अन्य यूरोपीय पर्यटकों के अपहरण की जिम्मेदारी ली थी। राजनयिकों और दो पर्यटकों को रिहा कर दिया, जबकि डायर और स्विट्जरलैंड के एक नागरिक को बंधक बनाए रखा गया।
एक्यूआईएम ने अल कायदा के एक वरिष्ठ सदस्य जार्डन के मौलवी अबु कतादा को ब्रिटिश कैद से रिहा नहीं करने की स्थिति में डायर की हत्या की धमकी दी थी।
एक्यूआईएम ने एक बयान में कहा कि उसकी दूसरी समय सीमा समाप्त होने के बाद 31 मई को डायर की हत्या कर दी गई।
एक स्पेनिश न्यायाधीश ने अबू कतादा को यूरोप में अल कायदा का केंद्रीय व्यक्ति बताया था। वह वर्ष 2005 से ही ब्रिटेन की कैद में है। ब्रिटेन उसे एक महत्वपूर्ण अंतर्राष्ट्रीय आतंकवादी मानता है।
कतादा को जार्डन प्रत्यर्पित किया जाना है जहां आतंकवाद के कई मामलों में उसे आजीवन कारावास का दंड भुगतना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications