'सुरक्षा नहीं मिली तो आस्ट्रेलिया छोड़ सकते हैं भारतीय छात्र'
सिडनी, 3 जून (आईएएनएस)। आस्ट्रेलियाई विश्वविद्यालयों ने आगाह किया है कि अगर पूरी सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की गई तो भारतीय छात्र आस्ट्रेलिया छोड़ सकते हैं।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक 'यूनिवर्सिटीज आस्ट्रेलिया' नामक संगठन के प्रवक्ता डेरिल ली ग्रेव ने कहा, "हमें इस मामले में कहीं ज्यादा गंभीरता दिखाने की जरूरत है। हमें यह मानना चाहिए कि यहां एक समस्या है।"
कई भारतीय छात्रों पर नस्लीय हमलों के बाद आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री केविन रुड ने भारतीय प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से टेलीफोन पर बातचीत की थी।
गौरतलब है कि इस समय भारत के 90,000 छात्र आस्ट्रेलिया में पढ़ाई कर रहे हैं और इससे आस्ट्रेलियाई अर्थव्यवस्था को अरबों को फायदा होता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications