राजनीतिक पार्टी ने सैन्य अधिकारियों को रिश्वत दी थी : कुरैशी
कुरैशी हाल में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव पर मंगलवार को हाउस ऑफ कामन्स में प्रस्तुतीकरण दे रहे थे। उन्होंने कहा कि यह धांधली पंजाब में चुनाव के दौरान प्रकाश में आई।
कुरैशी ने कहा कि पंजाब पुलिस के जवानों ने पाया कि सेना के जवानों पर उनके कमान अधिकारियों ने खास प्रत्याशियों को वोट देने के लिए दबाव बनाया था।
कुरैशी ने कहा, "हमने महसूस किया कि एक राजनीतिक पार्टी ने सेना के कमान अधिकारियों से संपर्क किया था और उन्हें रिश्वत दी थी। सैनिकों को 'यस सर' कहने के लिए समझा दिया गया था। वैसे भी उनके शब्दकोश में इसके अलावा दूसरा कोई शब्द नहीं होता। लिहाजा उनका कमान अधिकारी यदि उन्हें कहता है कि फलां व्यक्ति को वोट देना है तो सभी सैनिक उसी व्यक्ति को वोट देंगे।"
कुरैशी उस सवाल का जवाब दे रहे थे, जिसमें पूछा गया था कि क्या ब्रिटेन की तरह भारत में भी डाक मतदान में धोखाधड़ी होती है?
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications