उमस ने दिल्ली को पसीना-पसीना किया (लीड-1)
सफदरजंग स्थित मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को उमस भरा मौसम रहा। राजस्थान की ओर से आने वाली पछुआ हवाओं की वजह से गुरुवार को तापमान बढ़ सकता है।
राजधानी में बुधवार को न्यूनतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मंगलवार के 25.2 डिग्री सेल्सियस से छह डिग्री ज्यादा है। मौसम विभाग के अनुसार यह औसत तापमान से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है। आद्र्रता का स्तर 68 प्रतिशत रहा। अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications