अनिल अंबानी समूह की कंपनी एनिमेशन शिक्षा के क्षेत्र में उतरी
लिटिल कृष्णा नामक एनिमेशन धारावाहिक बनाने वाली और इस परियोजना को आरंभ करने वाली बिग एनिमेशन कंपनी के मुख्य कार्यकारी आशीष कुलकर्णी ने कहा कि बिग एम्स अपनी तरह का पहला संस्थान है।
कुलकर्णी ने फोन से आईएएनएस से कहा कि यह शौकिया और हॉलीवुड के डीमवर्क जैसे बड़े स्टूडियो में प्रशिक्षण लेने के इच्छुक लोगों के लिए एक बड़ा कदम होगा।
उन्होंने कहा कि संस्थान में छात्रों को एनिमेशन फीचर फिल्मों के निर्माण के बुनियादी सिद्धांतों की जानकारी दी जाएगी।
जून से आरंभ हो रहे बिग एम्स ने एक वर्ष के पूर्णकालिक त्रिआयामी और द्विआयामी फिल्मों और प्री-प्रोडक्शन तथा पोस्ट-प्रोडक्शन कार्यो का पाठ्यक्रम प्रस्तुत किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications