जीएम इंडिया नई कार लांच करेगी
जनरल मोटर्स इंडिया इस नई कार को शुक्रवार को बाजार में लांच करेगी।
ज्ञात हो कि अमेरिकी सरकार द्वारा जारी 19.4 अरब डॉलर का राहत पैकेज भी जब 100 साल पुरानी इस कार कंपनी को कर्ज से उबार पाने में विफल रहा तो कंपनी ने सोमवार को चैप्टर 11 के तहत दिवालिया होने से बचने के लिए अर्जी दाखिल कर दी। इस कंपनी पर 37 अरब डालर से अधिक का कर्ज है।
सूत्रों के मुताबिक भारत को नई कार के शोध व विकास के लिए प्रमुख बाजार बनाने की कंपनी की योजना है। यह कार दक्षिण अमेरिका, पूर्वी यूरोप और अफ्रीका में भी बेची जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications