श्रीलंका के हालात पर चर्चा करेगी सुरक्षा परिषद
न्यूयार्क, 3 जून (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद श्रीलंका में युद्ध की वजह से उपजे हालात पर चर्चा करने के लिए इस सप्ताह संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून के साथ बैठक करेगी।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता करने वाले देश तुर्की के दूत बाकी इलकिन ने बताया कि मून सभी 15 सदस्य देशों को श्रीलंका की स्थिति के बारे में अवगत कराएंगे।
गौरतलब है श्रीलंकाई सेना और लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) के बीच लड़ाई में 20,000 से अधिक नागरिक मारे गए। लिट्टे प्रमुख वेलुपिल्लई प्रभाकरन की मौत के बाद श्रीलंकाई सरकार ने विजय का ऐलान कर दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications