पाकिस्तान को हेलीकाप्टर देगा अमेरिका

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के लिए अमेरिका के विशेष दूत रिचर्ड हॉलब्रुक ने एक विशेष विमान से इस्लामाबाद पहुंचने के बाद कहा,"हम देखना चाहते हैं कि अत्यधिक दबाव वाले इस समय में हम पाकिस्तान का कितना अधिक समर्थन कर सकते हैं।"

हॉलब्रुक के दौरे का उद्देश्य पाकिस्तानी सेना और तालिबान के बीच उत्तर पश्चिम सीमांत प्रांत (एनडब्ल्यूएफपी) में जारी लड़ाई के कारण राहत शिविरों में रहने वाले लाखों विस्थापितों की स्थिति की जानकारी लेना है।

विस्थापितों के पुनर्वास के लिए व्हाइट हाउस ने कांग्रेस से 20 करोड़ डॉलर की मानवीय राहत को मंजूर करने का आग्रह किया है।

हॉलब्रुक ओमान,कतर और संयुक्त अरब अमीरात के दौरे पर भी जाएंगे और शरणार्थियों की समस्या से निपटने के लिए अंतर्राष्ट्रीय सहयोग देने के लिए प्रेरित करेंगे।

हॉलब्रुक ने कहा कि मुस्लिम और पश्चिमी देशों को पाकिस्तान की मदद के लिए एकजुट होना चाहिए। अमेरिका ने काफी अधिक सहायता दी है और कई देशों से इस प्रयास में शामिल होने के लिए कह रहा है।

एनडब्ल्यूएफपी में जारी सैन्य कार्रवाई पर हॉलब्रुक ने कहा कि पाकिस्तान ने अपने अधिकार को मिली सीधी चुनौती का उपयुक्त उत्तर दिया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+