अलकायदा का फरमान, मिस्र में ओबामा का स्वागत न किया जाए

समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक अलकायदा में दूसरे दर्जे के नेता अयमान अल-जवाहिरी द्वारा जारी आडियो संदेश में ओबामा को अपराधी कहा गया है।

पिछली रात जारी एक आडियो संदेश में अल-जवाहिरी ने कहा है, "मिस्र में ओबामा का स्वागत नहीं किया जाएगा।"

ओबामा मिस्र रवाना होने से पहले किंग अब्दुल्लाह के साथ उनके महल में आयोजित बातचीत में हिस्सा लेने के लिए बुधवार दोपहर रियाद पहुंचे। ओबामा को मिस्र में गुरुवार को एक प्रमुख व्याख्यान देना है।

मिस्र के एक प्रमुख वकील मुंतसर सैयत ने कहा है कि मिस्र के लोग इस संदेश को महत्व नहीं देंगे। मिस्र के लोग ओबामा को सुनने के लिए उत्सुक हैं।

सैयत ने कहा है, "मैं समझता हूं कि अलकायदा ने यह टेप इसलिए जारी किया है, क्योंकि वह लोगों को बताना चाहता है कि उसके लोग अभी भी यहां मौजूद हैं।"

काहिरा में व्याख्यान के पहले ओबामा मिस्र के राष्ट्रपति हुसनी मुबारक के साथ बातचीत के लिए गुरुवार को उनसे मुलाकात करेंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+